मुंबई : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हज यात्रियों के लिए एक बड़ा तोफा देने वाले हैं।इस बार सऊदी अरब और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हज 2022 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को मुंबई के हज हाउस में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पत्रकारों के समक्ष हज 2022 की अधिकृत घोषणा करेंगे। दरअसल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार को मुंबई दौरे पर हैं और वे हज हाउस में दोपहर 11.45 को पत्रकारों से रूबरू होंगे। हालाकि कोरोना महामारी के चलते सऊदी अरब और भारत सरकार दोनों देशों के बीच यात्रा पर पाबंदी होने से पिछले दो साल से हज यात्रा पर रोक लगाई गई थी। किन्तु अब हज-2022 की पूरी प्रक्रिया भारत एवं सऊदी अरब की सरकारों की ओर से कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों के तहत तय कर ली गई है।इस सबंध में केंद्रीय मंत्री नकवी हज 2022 की पूरी प्रक्रिया भारत एवं सऊदी अरब की सरकारों की ओर से तय कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों की जानकारी पत्रकारों के समक्ष रखेंगे।