महाराष्ट्र में फिर मास्क उपयोग किये जाने का आव्हान


 मुंबई और महाराष्ट्र में फिर एक बार पैर पसार रहे कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार फिर एक बार सक्रिय हो गयी है , राज्य के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने कहा है के बीते कुछ दिनों से मुंबई सह महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जिसको देखते हुए मास्क का उपयोग किया जाना चाहिए , बेस्ट बस , लोकल ट्रेन ,स्कूल , सिनेमागृह , हॉल, मॉल समेत  अन्य भीड़ वाले जगहों पर मास्क का इस्तेमाल किया जाए ताकि कोरोना के संसर्ग को रोका जा सके , टोपे के इस निर्देश के बाद राज्य के स्वास्थ सचिव ने सभी जिल्हा अधिकारीयों को पत्र लिखकर इस सन्दर्भ में आवश्यक कदम उठाये जाने को कहा है ..........      बता दें की बीते दो दिनों से मुंबई में कोरोना के ७०९ और ७६३ मरीज़ पाए गए हैं वहीँ महाराष्ट्र में बीते २४ घंटों में ११३४ नये मरीज़ मिले हैं                                                                                                   

 मीडिया पब्लिसिटी न्यूज़ को लाइक करें , सब्सक्राइब करें और बेल आइकॉन को दबाना न भूलें